Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India first bullet train Plan operation in May 2027 what did Railway Minister said on initial trials and speed

देश की पहली बुलेट ट्रेन: मई 2027 में संचालन की योजना, पहले ट्रायल और रफ्तार के सवाल पर क्या बोले रेल मंत्री?

Mon, 23 Nov 2026 07:00 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Nov 2026 07:00 PM IST
सार

बुलेट ट्रेन परियोजना को एक साथ शुरू करने के बजाय अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ाया जाएगा। योजना के अनुसार, 2027 के अंत तक अहमदाबाद से वापी के बीच का हिस्सा तैयार करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
India first bullet train Plan operation in May 2027 what did Railway Minister said on initial trials and speed
भारत में पहली बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की पहली बुलेट ट्रेन के ट्रायल की तैयारी तेज हो गई है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के तहत सूरत से बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर लंबे हिस्से पर मई 2027 में पहला ट्रायल किया जाएगा। रेल मंत्री ने यह जानकारी दी। इस ट्रेन को अधिकतम 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सूरत-बिलिमोरा खंड इस परियोजना का पहला हिस्सा होगा, जहां ट्रेन का परीक्षण किया जाएगा। इस रूट पर बिजली से जुड़ा काम पूरा हो चुका है। अब सिग्नलिंग का काम बाकी है। इसे जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। 20 नवंबर 2026 को इस एलिवेटेड रूट की अप और डाउन दोनों लाइनों पर ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) चालू कर दिया गया। पूरे कॉरिडोर में 2 गुणा 25 केवी ट्रैक्शन सिस्टम लगाया गया है। यह तेज रफ्तार ट्रेन को बिजली की आपूर्ति करेगा। इसके लिए बिलिमोरा में ट्रैक्शन सब स्टेशन भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


रेल मंत्री के मुताबिक, पूरी परियोजना को एक साथ शुरू करने के बजाय अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ाया जाएगा। योजना के अनुसार, 2027 के अंत तक अहमदाबाद से वापी के बीच का हिस्सा तैयार करने का लक्ष्य है। वहीं, मुंबई की ओर ठाणे तक बुलेट ट्रेन के पहुंचने की उम्मीद 2029 में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ट्रायल में बी-28 ट्रेन सेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे 280 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के हिसाब से तैयार किया गया है। रेल मंत्री ने बताया कि 240 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति वाली ट्रेन हाई-स्पीड रेल श्रेणी में आती हैं। इतनी तेज रफ्तार पर सुरक्षित संचालन के लिए विशेष तकनीक और मजबूत निर्माण व्यवस्था जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed