Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 November 2026 major event

आज के दिन: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई, नई चेतना 5.0 की होगी शुरुआत

Wed, 25 Nov 2026 05:58 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 05:58 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 25 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
25 November 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 25 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा के दौरे पर हैं। इसके साथ ही शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रपति का ओडिशा दौरा

शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। इस दौरान वे बुधवार को भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई

साल 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में जेल में बंद शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। दोनों की मांग है कि उन्हें लंबे समय से जेल में रहने और मुकदमे की सुनवाई शुरू न होने के आधार पर जमानत दी जाए। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची व वी. मोहना की पीठ इस मामले पर सुनवाई कर सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में सुनवाई

दिल्ली उच्च न्यायालय बुधवार जिमखाना क्लब को सफदरजंग रोड स्थित 27.3 एकड़ के परिसर से बेदखल करने की कार्रवाई के खिलाफ मामले में सुनवाई होगी। 

नई चेतना 5.0 की शुरुआत
ग्रामीण विकास मंत्रालय 25 नवंबर को अपने राष्ट्रीय लैंगिक अभियान ‘नई चेतना-पहल बदलाव की’ के पांचवें संस्करण ‘नई चेतना 5.0’ की शुरुआत करेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुरू होने वाला यह महीने भर का अभियान 23 दिसंबर 2026 तक देशभर में चलाया जाएगा। इसका संचालन दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत किया जाएगा।

हरियाणा कांग्रेस की बैठक
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बुधवार को बैठक है। इसमें प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस का हर घर प्रमुख बनाने का मकसद पार्टी संगठन को घर-घर तक पहुंचाना और मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाना है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सुनवाई
नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार से रोजाना सुनवाई होगी। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पिछली सुनवाई में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed