Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   12,427 families in the state to get a permanent roof this year; Gram Sabha and survey processes completed.

पक्के घर का सपना होगा साकार: 12,427 परिवारों को इस वर्ष मिलेंगे मकान, ग्राम सभा और सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी

Thu, 26 Nov 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh जसवीर ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
जसवीर ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 06:15 AM IST
सार

ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में 12,427 नए मकान बनाने का लक्ष्य मिला है। सभी 12 जिलों के लाभार्थियों के दस्तावेजों का स्वतः सत्यापन होने के बाद आवास आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
12,427 families in the state to get a permanent roof this year; Gram Sabha and survey processes completed.
पीएम आवास योजना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 12,427 पात्र परिवारों को इस वित्तीय वर्ष में पक्की छत मिलेगी। ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत स्तर पर ग्राम सभा और सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश के सभी 12 जिलों के लाभार्थियों के दस्तावेजों का स्वतः सत्यापन होने के बाद आवास आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस नए लक्ष्य को मिलाकर योजना की शुरुआत से अब तक प्रदेश में कुल 1,09,493 मकान मंजूर हो चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक 97,066 आवास मंजूर किए गए थे। इनमें से 77,157 लाभार्थियों के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। शेष मकानों का निर्माण कार्य विभिन्न जिलों में प्रगति पर है। पूर्व में वर्ष 2016-17 में 4,706, 2017-18 में 2,433, 2019-20 में 868, 2020-21 में 3,882, 2021-22 में 3,482, 2023-24 में 12,818 और 2024-25 में 68,877 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त निदेशक सोनिया ठाकुर ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 12,427 नए मकान बनाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी और तीसरी किस्त के लिए मकान निर्माण की प्रगति रिपोर्ट स्वयं जियो टैग करें, ताकि आगे की किस्तें समय पर जारी हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक किस जिले में कितने घर बने (2016 से 2024-25 तक)

जिला निर्मित मकान
चंबा 21,061
कांगड़ा 16,296
मंडी 13,871
सिरमौर 8,310
शिमला 4,898
ऊना 3,691
कुल्लू 2,497
हमीरपुर 2,317
सोलन 2,304
बिलासपुर 1,267
किन्नौर 405
लाहौल-स्पीति 250
कुल 77,157

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed