Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chulkana Dham set for a transformation; roadmap prepared for enhanced facilities and security

Panipat News: चुलकाना धाम की बदलेगी तस्वीर, सुविधाओं और सुरक्षा के लिए तैयार किया रोडमैप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Chulkana Dham set for a transformation; roadmap prepared for enhanced facilities and security
चुलकाना ​स्थित श्याम मंदिर का मुख्य द्वार। संवाद
आधिकारिक वेबसाइट बनेगी, 20 सफाई कर्मचारियों की होगी नियुक्ति; सीसीटीवी, वॉच टावर और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चुलकाना धाम की तस्वीर बदलने और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत धाम को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। श्राइन बोर्ड के गठन की दिशा में भी प्रशासन ने पहली बड़ी योजना तैयार की है।
इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सचिवालय स्थित कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को चुलकाना धाम की आधिकारिक वेबसाइट तैयार करवाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को धाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां, धार्मिक आयोजनों और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण ऑनलाइन मिल सके। उन्होंने धाम परिसर और आसपास नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए 20 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटेगा, तकनीक से होगी निगरानी
उपायुक्त ने धाम के आसपास दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर सामान रखने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती है। संबंधित विभाग ग्राम पंचायत के साथ समन्वय कर कार्रवाई करें। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए धाम परिसर और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इसके अलावा वॉच टावर, कंट्रोल रूम और पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भीड़ पर नजर रखने के साथ जरूरत पड़ने पर लाउडस्पीकर से सूचनाएं प्रसारित की जा सकें।

युवा वालंटियर संभालेंगे व्यवस्थाएं
श्रद्धालुओं की मदद के लिए गांव के युवाओं को वालंटियर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वे श्रद्धालुओं को रास्तों, पार्किंग और अन्य सुविधाओं के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। उपायुक्त ने कहा कि चुलकाना धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।

ऐसे में धार्मिक गरिमा बनाए रखते हुए बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। धाम के विकास में ग्राम पंचायत और युवाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रहेगी।

बैठक में एसडीएम समालखा अमित कुमार, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एडवोकेट संदीप जिंदल और सरपंच सतीश छौक्कर मौजूद रहे।
19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed