{"_id":"6b07efdc43b16c3be20c9deb","slug":"when-vinod-kapri-film-pyre-will-release-on-international-level-know-the-details-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पायर: विदेशों में कब रिलीज होगी विनोद कापड़ी की फिल्म? निर्देशक ने दी जानकारी; कहा- दर्शकों से प्यार मिला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पायर: विदेशों में कब रिलीज होगी विनोद कापड़ी की फिल्म? निर्देशक ने दी जानकारी; कहा- दर्शकों से प्यार मिला
Thu, 26 Nov 2026 02:12 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:12 PM IST
सार
- विनोद कापड़ी ने अपनी फिल्म 'पायर' के विदेशों में रिलीज से पहले खुशी जताई है।
- इस फिल्म ने लगभग 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
- भारत के सिनेमाघरों में इस फिल्म ने 30 अक्तूबर को दस्तक दी है।
विज्ञापन
पायर फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' भारत के बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय रिलीज के लिए तैयार है। कुमाऊं हिमालय की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में नए कलाकार पदम सिंह कापड़ी और हीरा देवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हिमालयी गांवों से लोगों के पलायन की चुनौतियों और जीवन के अंतिम पड़ाव में प्यार और साथ के महत्व को दर्शाती है।
यह फिल्म 27 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और 11 दिसंबर को यूनाइटेड किंगडम (UK) के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Trending Videos
पायर फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के अंतरराष्ट्रीय रिलीज से पहले क्या बोले निर्देशक?
कापड़ी ने फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रिलीज पर खुशी जताई और दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया को अभूतपूर्व बताया। निर्देशक ने एक बयान में कहा, 'दर्शकों से 'पायर' को जो प्यार मिला है, वह वाकई अद्भुत है। हमने इस फिल्म को पूरी ईमानदारी और भावनाओं के साथ बनाया है। भारत के बाहर भी इसकी यात्रा को आगे बढ़ते देखना बहुत खास है। मुझे खुशी है कि अब UAE और UK के दर्शकों को बड़े पर्दे पर इस कहानी को देखने का मौका मिलेगा।'

वितरकों को किस बात का है गर्व?
इस फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी दीपा भरत संभाल रही हैं, जबकि यूनाइटेड किंगडम में अमनदीप ढिल्लों की कंपनी 'रीलइन UK' इसे वितरित कर रही है। दीपा भरत और अमनदीप ढिल्लों ने कहा कि यह फिल्म भौगोलिक सीमाओं से परे है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म के विषय अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के दिलों को छू लेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा, 'हमें UAE और UK के दर्शकों के सामने इस खूबसूरत फिल्म को पेश करने पर गर्व है। हमें उम्मीद है कि प्यार, रिश्तों और मानवीय जुड़ाव जैसे इसके सार्वभौमिक विषय दर्शकों को पसंद आएंगे।'

'पायर' को कौन से अवॉर्ड मिले?
30 अक्तूबर को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पायर' को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी दिखाया जा चुका है।
इस फिल्म ने 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, जिनमें वाशिंगटन डी.सी., शिकागो, कनाडा, स्पेन, बोस्टन, स्टटगार्ट, लंदन और बर्मिंघम जैसे स्थानों पर आयोजित फिल्म समारोहों में मिले 15 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' पुरस्कार शामिल हैं।
इसके अलावा, सर्बिया और बोस्टन के फिल्म समारोहों में कापड़ी को 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' का पुरस्कार भी मिला है।