Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   King Shahrukh Khan Suhana Movie Runtime Set 3 Hours 17 Minutes Report

किंग: 20 साल बाद लंबी फिल्म लेकर आ रहे शाहरुख खान? रनटाइम को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Fri, 27 Nov 2026 09:11 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 09:11 AM IST
सार

  • 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
  • अब फिल्म के रनटाइम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
King Shahrukh Khan Suhana Movie Runtime Set 3 Hours 17 Minutes Report
किंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, इससे जुड़ी नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। अब फिल्म के रनटाइम को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 घंटे से भी ज्यादा लंबी हो सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो 'किंग' पिछले करीब 20 साल में शाहरुख खान की सबसे लंबी फिल्मों में से एक होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

King Shahrukh Khan Suhana Movie Runtime Set 3 Hours 17 Minutes Report
किंग - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
कितना होगा 'किंग' का रनटाइम?
अमेरिकी मूवी टिकटिंग वेबसाइट फैंडैंगो की लिस्टिंग के मुताबिक, 'किंग' का रनटाइम 3 घंटे 17 मिनट बताया गया है। हालांकि, इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में फिल्म की लंबाई करीब 2 घंटे 35 मिनट बताई गई थी। ऐसे में फिल्म के रनटाइम को लेकर सामने आई यह नई जानकारी चर्चा में है। फिलहाल मेकर्स की ओर से फिल्म की फाइनल अवधि को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अगर फैंडैंगो की लिस्टिंग सही है, तो करीब 20 साल बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म तीन घंटे से ज्यादा लंबी होगी। इससे पहले करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' तीन घंटे के आंकड़े को पार कर गई थी। वहीं, शाहरुख की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान' का रनटाइम 2 घंटे 26 मिनट और 'जवान' का रनटाइम 2 घंटे 49 मिनट था।
विज्ञापन
विज्ञापन

King Shahrukh Khan Suhana Movie Runtime Set 3 Hours 17 Minutes Report
किंग - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
कितना लंबा होगा फिल्म का ट्रेलर?
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'किंग' का ट्रेलर करीब 3 से साढ़े 3 मिनट लंबा हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एडिटिंग टीम ट्रेलर के अलग-अलग वर्जन पर काम कर रही है। इसमें फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, गाने और बड़े स्तर पर फिल्माए गए विजुअल्स को शामिल करने के साथ कहानी के अहम हिस्सों को छिपाकर रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, फाइनल एडिट के आधार पर ट्रेलर की लंबाई में बदलाव भी हो सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म 'किंग'?
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' में शाहरुख खान एक बार फिर 'पठान' के बाद निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed