Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sourav Das has challenged the decision to prevent him from travelling abroad in the Delhi High Court

दिल्ली: सीजेपी नेता सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती, कल होगी सुनवाई

Wed, 25 Nov 2026 01:24 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 25 Nov 2026 01:24 PM IST
सार

सौरव दास ने उन्हें विदेश जाने से रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था।

विज्ञापन
Sourav Das has challenged the decision to prevent him from travelling abroad in the Delhi High Court
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने तुरंत सुनवाई की मांग की। 

विज्ञापन

सौरव दास के वकील ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ के समक्ष यह मामला रखा और तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने आज इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी।
विज्ञापन


बता दें कि 23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। सौरव दास ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरव दास ने केंद्र पर बोला हमला
सौरव दास के अनुसार, उन्हें लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया, जहां उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करना था। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे अनुचित बताया।


उन्होंने दावा किया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में 'कॉकरोच मूवमेंट' के बारे में बोलना था, जहां भारतीय छात्रों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया था। दास का आरोप है कि उन्हें यात्रा करने से रोकने का फैसला, विश्वविद्यालयों में उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है। ये आरोप उनके अपने हैं और इन दावों पर अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed