{"_id":"6b082c199d6f296767002ac8","slug":"dfsg-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12967-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चार युवतियां समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार कार ने टेंपो को मारी टक्कर, चार युवतियां समेत छह घायल
विज्ञापन
- तीनों महिला की हालत नाजुक, जेवर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार
- कार चालक फरार, जेवर कोतवाली की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
जेवर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिला शामिल हैं, सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर टेंपो चालक ने जेवर कोतवाली में तहरीर दी है। घायलों की पहचान हूमा, अर्शी, आसिया, फरहीन, जीतू और टेंपो चालक फरमान के रूप में हुई है।
तहरीर के मुताबिक, महफूज नगर, अलीगढ़ निवासी टेंपो चालक फरमान ने पुलिस को शिकायत दी है कि बुधवार की रात करीब 1:15 बजे वह अपने टेंपो में सवारी लेकर जहांगीरपुर की ओर से आ रहे थे। तभी भोरा और बंकापुर के बीच बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो और कार परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार युवतियां और टेंपो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में जेवर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां तीन युवतियों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवतियों के परिजन ने बताया कि इस हादसे में आसिया के एक पैर टूट गया है, जबकि अर्शी के दोनों पैर टूट गए हैं। फरहीन के कंधे के आसपास की हड्डी टूट गईं हैं।
हूमा को हल्की चोट लगी है। वहीं, ऑटो चालक के कंधे के पास चोट लगी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कार चालक नशे की हालत में लापरवाही से कार चला रहा था। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और टेंपो को कब्जे में ले लिया है। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चालक की ओर से तहरीर दे दी गई है, घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।