Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle provided, yet trash continues to be dumped into the

Dehradun News: वाहन मिला, फिर भी अमलावा नदी में फेंका जा रहा कूड़ा

Fri, 27 Nov 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 27 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Vehicle provided, yet trash continues to be dumped into the
- चार साल पहले मिला था कूड़ा वाहन, कई स्थानों पर पसरी गंदगी, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। बाजार में कूड़ा निस्तारण के लिए जिला पंचायत की ओर से वाहन उपलब्ध कराने के बावजूद स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। बाजार के बीच से बहने वाली अमलावा नदी में लोग घरों का कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे नदी का पानी दूषित होने लगा है। स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए उपजिलाधिकारी कालसी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
साहिया बाजार के बीच से अमलावा नदी बहती है। इसका पानी कालसी और हरिपुर स्थित धार्मिक स्थल हरिघाट तक पहुंचता है। नदी का पानी दूषित न हो, इसके लिए करीब चार साल पहले व्यापार मंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान से कूड़ा निस्तारण वाहन उपलब्ध कराने की मांग की थी। मांग पर जिला पंचायत ने वाहन उपलब्ध कराया था। वर्तमान में बाजारवासी अपने खर्च पर इसका संचालन कर रहे हैं। वाहन सुबह और शाम दो बार बाजार से कूड़ा उठाता है। इसके बावजूद कुछ लोग नदी और उसके आसपास कूड़ा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

साहिया-पाटन मोटर मार्ग, कालसी-चकराता मुख्य मार्ग पर जिला पंचायत डाक बंगले के नीचे और साहिया-क्वानू मोटर मार्ग के प्रथम तल के पास गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे स्वच्छ साहिया का नारा भी प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, कांग्रेस शहरी अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह, अंतराम जोशी और सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस समस्या पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी। नदी में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, उपजिलाधिकारी कालसी प्रेम लाल ने कहा कि कूड़ा उठान के लिए वाहन उपलब्ध होने के बावजूद नदी में कूड़ा फेंकना गलत है। शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed