Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's Firm Stance on US Tariffs, Trade Deal to Open New Export Opportunities?

टैरिफ पर रार: अमेरिकी शुल्क पर भारत का कड़ा रुख, विशेषज्ञ बोले- व्यापार समझौता खोलेगा नए अवसर

Thu, 26 Nov 2026 08:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 26 Nov 2026 08:26 PM IST
सार

  • भारतीय निर्यात विशेषज्ञों ने अमेरिका के प्रस्तावित 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क पर भारत के मजबूत पक्ष का समर्थन किया है।
  • उनका मानना है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौता भारतीय निर्यातकों, एमएसएमई और घरेलू उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
India's Firm Stance on US Tariffs, Trade Deal to Open New Export Opportunities?
अमेरिका में ही ट्रंप की टैरिफ नीति का विरोध (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। इस पर भारतीय निर्यात क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भारत के मजबूत पक्ष का समर्थन किया है। उनका कहना है कि भारत ने तथ्यों के आधार पर अपने हितों की रक्षा की है। प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता भारतीय निर्यातकों, एमएसएमई और घरेलू उद्योगों के लिए नए अवसर खोल सकता है।

विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (एफआईईओ) के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय सहाय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने पहले 10 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाया था। अब कथित "अतिरिक्त उत्पादन क्षमता" के आधार पर 25 फीसदी तक शुल्क प्रस्तावित किया है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में ऐसी कोई अतिरिक्त क्षमता मौजूद नहीं है। इस विषय पर अमेरिका के साथ रचनात्मक वार्ता जारी रहेगी।

विज्ञापन

क्या भारत की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता का दावा सही है?

अजय सहाय ने कहा कि भारत की स्थिति तथ्यों पर आधारित है। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के नाते भारत को औद्योगिक क्षमता विकसित करनी पड़ती है। नए क्षेत्रों में उत्पादन क्षमता बढ़ाना विकास प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा है। यह किसी भी प्रकार की अतिरिक्त क्षमता नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी शुल्क का असर भारत के सभी निर्यातों पर समान रूप से नहीं पड़ेगा। भारत के लगभग 45 फीसदी निर्यात, जिनमें स्मार्टफोन और फार्मास्यूटिकल्स जैसे उत्पाद शामिल हैं, इन शुल्कों से प्रभावित नहीं होंगे। इस्पात और एल्यूमीनियम जैसे क्षेत्र पहले से ही ऊंचे शुल्क का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार समझौते से भारत को क्या लाभ होगा?

सहाय ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताओं में लगभग 99 फीसदी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समझौते के अंतिम स्वरूप में भारत को संतुलित और न्यायसंगत शर्तें मिलेंगी। बिना समझौते के जहां 25 फीसदी तक शुल्क लग सकता है, वहीं समझौते के बाद यह लगभग 17 फीसदी तक सीमित रह सकता है। इस अंतर का प्रभाव निर्यातक, आयातक और उपभोक्ता मिलकर साझा करेंगे। इसलिए वास्तविक असर उतना गंभीर नहीं होगा जितना दिखाई देता है।

क्या अमेरिकी शुल्क से भारतीय निर्यातकों को नुकसान होगा?

भारतीय वाणिज्य मंडल (आईसीसी) की विमानन एवं पर्यटन विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि भारत को दबाव में आकर व्यापार समझौता नहीं करना चाहिए। समझौते का आधार पारस्परिक सम्मान और दोनों देशों का साझा हित होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लगातार अपने निर्यात बाजारों का विस्तार कर रहा है। पूर्व राजनयिक जे. के. त्रिपाठी ने बताया कि अमेरिकी प्रशासन की शुल्क नीति में बदलाव होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि शुल्क बढ़ने से अमेरिकी उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि कई उत्पाद वहां महंगे हैं। इस शुल्क दबाव का एक सकारात्मक पक्ष यह है कि भारतीय निर्यातकों ने वैकल्पिक बाजारों की खोज और बाजार विविधीकरण पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed