Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bisleri clarifies fssai scrutiny limited to one out of circulation goa batch

बिसलेरी विवाद: 'गोवा के सिर्फ एक बैच पर थी एफएसएसएआई की नजर', कंपनी बोली- बाजार में अब इसका कोई स्टॉक नहीं

Tue, 24 Nov 2026 06:58 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2026 06:58 PM IST
सार

बिसलेरी इंटरनेशनल ने स्पष्ट किया है कि एफएसएसएआई की जांच केवल सितंबर 2025 में गोवा में बने एक पुराने बैच (GO 270) तक सीमित थी, जिसका स्टॉक अब बाजार में नहीं है। कंपनी के मुताबिक, दोबारा जांच में ब्रोमेट तय सीमा में मिला है और उसके सभी 143 प्लांट पूरी तरह सुरक्षित व चालू हैं। 
 

विज्ञापन
bisleri clarifies fssai scrutiny limited to one out of circulation goa batch
जांच के दायरे में बिसलेरी का बोतलबंद पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बनाने वाली प्रमुख कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की जांच पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि नियामक की कार्रवाई केवल सितंबर 2025 में उसके गोवा प्लांट में बने एक खास बैच तक ही सीमित थी, जो अब बाजार में उपलब्ध ही नहीं है। बिसलेरी ने यह भी कहा कि दोबारा हुई जांच में इस सैंपल में ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के भीतर पाया गया है।
विज्ञापन


सिर्फ गोवा के बैच GO 270 पर लागू था बिक्री प्रतिबंध
एफएसएसएआई द्वारा 23 नवंबर को जारी किए गए स्पष्टीकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए बिसलेरी ने बताया कि वह हर साल 50,000 से अधिक बैच तैयार करती है। नियामक का बिक्री प्रतिबंध केवल 27 सितंबर 2025 को गोवा में बने 'बैच GO 270' पर लागू था। कंपनी के मुताबिक, एक साल पहले बने इस बैच का कोई भी स्टॉक फिलहाल बाजार में मौजूद नहीं है। इसके अलावा, गोवा प्लांट सहित देश भर में कंपनी के सभी 143 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पूरी तरह चालू हैं और किसी के भी संचालन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लैब रिपोर्ट के विरोधाभास और री-टेस्टिंग की पूरी कहानी
इस पूरे विवाद की शुरुआत रविवार को तब हुई थी, जब एफएसएसएआई ने बिसलेरी के एक सैंपल में ब्रोमेट और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) तय सीमा से ज्यादा मिलने पर कानूनी कार्रवाई की मंजूरी देने की बात कही थी। इसके बाद सोमवार को एफएसएसएआई ने कहा कि बिक्री पर रोक केवल बैच GO 270 के लिए थी और कंपनी को इसकी वजह पता लगाने (रूट कॉज एनालिसिस) के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: बिसलेरी विवाद: 14 महीने पुराने सैंपल पर अब हंगामा क्यों? जानें बोतलबंद पानी के बाजार में मची हलचल की कहानी


ब्रोमेट पर क्लीन चिट: 23 नवंबर 2026 को एफएसएसएआई ने साफ किया कि दोबारा जांच करने पर सैंपल में ब्रोमेट का स्तर तय सीमा से नीचे पाया गया है।

PAH रिपोर्ट पर सवाल: कंपनी ने माना कि छह सैंपलों में से एक में 0.144 माइक्रोग्राम प्रति लीटर PAH पाया गया था, जबकि उसी बैच के एक अन्य सैंपल ने सभी मानकों को पास कर लिया था।

कंपनी की अपील: बिसलेरी ने लैब रिपोर्ट के इन विरोधाभासों को उठाते हुए फरवरी 2026 में PAH की दोबारा जांच की मांग की थी। कंपनी का कहना है कि इसके बाद गोवा प्लांट या देश के किसी भी अन्य प्लांट से लिए गए सैंपल में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

ग्राहकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता को लेकर ग्राहकों की बढ़ती संवेदनशीलता के बीच बिसलेरी ने इस बात पर जोर दिया है कि एक पुराने बैच के एक सैंपल की रिपोर्ट को कंपनी के पूरे उत्पादन से जोड़कर न देखा जाए। कंपनी ने कहा कि वह जांच में नियामक का पूरा सहयोग कर रही है और किसी भी कार्यवाही में अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। साथ ही, बिसलेरी ने ग्राहकों से केवल प्रमाणित जानकारी पर भरोसा करने की अपील की। इतना ही नहीं, कंपनी ने चेतावनी दी कि भ्रामक व झूठे दावे करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed