{"_id":"6afe95c82fe6cb077a0257bf","slug":"video-bjp-mlas-lash-out-at-the-government-within-the-legislative-assembly-complex-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक, महिलाओं को 72,000 देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा विधायक, महिलाओं को 72,000 देने की उठाई मांग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्षी भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विपक्ष ने कांग्रेस सरकार की ओर से महिलाओं को 1500-1500 देने की गारंटी को पूरा करने की मांग रखी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब चार साल बीत चुके हैं और यह राशि 72,000 के आसपास पहुंच गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को अब महिलाओं को यह पूरी बकाया राशि एक साथ देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर जोरावर स्टेडियम में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई हैं। ये महिलाएं प्रदेश सरकार से 72 हजार रुपये की पूरी राशि एक साथ जारी करने की मांग कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि वे इन महिलाओं की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।