Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Temple offering theft case Decision on accused Tinnu Yadav bail plea

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू को राहत नहीं, अगली सुनवाई चार दिसंबर को

Mon, 16 Nov 2026 02:38 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 02:38 PM IST
सार

मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इसके पहले भी टिन्नू यादव की जमानत अर्जी अयोध्या की सत्र अदालत ने खारिज कर दी थी। टिन्नू पांच महीने से जेल में बंद है।

विज्ञापन
Ram Temple offering theft case Decision on accused Tinnu Yadav bail plea
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को फिलहाल राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने यादव की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई चार दिसंबर को तय की है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजीव भारती की एकल पीठ ने सोमवार को यह आदेश आरोपी की जमानत अर्जी पर दिया। सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से मामले को पास ओवर करने की मांग की गई। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से जमानत अर्जी पर जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया। इसके लिए कोर्ट ने सरकार को दो सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


आरोपी टिन्नू करीब पांच माह से जेल में बंद है। इससे पहले अयोध्या की सत्र अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद टिन्नू की और से हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई है। चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में बंद अन्य आरोपियों को भी अभी तक राहत नहीं मिली है यानि कि किसी भी आरोपी को अभी तक जमानत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed