{"_id":"6afd34eb9fe2e3ea5104ddb6","slug":"dhirendra-krishna-shastri-our-name-has-krishna-says-he-will-visit-mathura-on-november-21-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'हमारे तो नाम में ही कृष्ण, हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं', आचार्य शास्त्री ने अखिलेश पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'हमारे तो नाम में ही कृष्ण, हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं', आचार्य शास्त्री ने अखिलेश पर कही ये बात
Wed, 18 Nov 2026 10:56 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:56 AM IST
सार
प्रतापगढ़ में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं और वे उनके विरोधी नहीं है, वे उनकी कथा न सुन पाएंगे और न करवा पाएंगे। भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर आचार्य शास्त्री ने कहा कि हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।
विज्ञापन
Dhirendra Krishna Shastri
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड में मंगलवार से रामकथा की शुरूआत हो चुकी है। कथा समापन के बाद देर रात कथाव्यास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की। अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे उनकी कथा न सुन पाएंगे और न करवा पाएंगे।
आचार्य शास्त्री ने कहा कि अखिलेश अच्छे व्यक्ति हैं और वे उनके विरोधी नहीं है। उन्होंने अखिलेश को कथा सुनने के लिए भी कहा। कथा की फीस को लेकर आचार्य शास्त्री ने कहा कि वे कोई वस्तु नहीं बेच रहे और धर्म धंधा नहीं है। उन्होंने कहा कि कथा खरीदने के लिए भाव से बुलाया जाएगा तो वे नहीं जाएंगे, लेकिन श्रद्धा से बुलाने पर चले जाएंगे।
भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर आचार्य शास्त्री ने कहा कि उसे राजनीतिक रंग दिया गया और भ्रम फैलाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे तो नाम में ही कृष्ण है। हम 21 नवंबर को मथुरा जाने वाले हैं।

Trending Videos