Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple-services-outage-app-store-icloud-wallet-apple-pay-users-issues

एपल और गूगल की सेवाओं में आई दिक्कत: आईक्लाउड से जीमेल तक के यूजर्स हुए परेशान, तकनीकी समस्या की शिकायत

Tue, 17 Nov 2026 11:44 PM IST
देवेश त्रिपाठी टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 11:44 PM IST
सार

एपल और गूगल की कई प्रमुख सेवाओं में एक साथ तकनीकी समस्याएं सामने आईं। यूजर्स ने आईक्लाउड, ऐप स्टोर, वॉलेट, जीमेल और गूगल सर्च इस्तेमाल करने में परेशानी की शिकायत की। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 10 बजे से सेवाओं में व्यवधान की शिकायतें बढ़ने लगीं।

विज्ञापन
apple-services-outage-app-store-icloud-wallet-apple-pay-users-issues
एपल यूजर्स की बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एपल और गूगल की कई प्रमुख सेवाओं में तकनीकी दिक्कतों के कारण यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईक्लाउड, ऐप स्टोर और वॉलेट के साथ-साथ जीमेल और गूगल सर्च इस्तेमाल करने में भी समस्याएं सामने आईं।

विज्ञापन

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार रात करीब 10 बजे से सेवाओं में व्यवधान की शिकायतें बढ़ने लगीं। अगले एक घंटे के भीतर शिकायतों की संख्या बढ़कर करीब 1,500 से 2,000 तक पहुंच गई। यूजर्स ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कनेक्शन संबंधी दिक्कतों और अकाउंट में साइन-इन नहीं कर पाने की शिकायत की।

विज्ञापन

आईक्लाउड और एपल पे सबसे ज्यादा प्रभावित
डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, आईक्लाउड और एपल पे में सबसे ज्यादा परेशानी दर्ज की गई। इसके बाद जीमेल, गूगल सर्च और ऐप स्टोर को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। यूजर्स ने लॉगिन करने, मैसेज भेजने, ईमेल इस्तेमाल करने और भुगतान करने में दिक्कत होने की जानकारी दी। कुछ लोगों ने फंड ट्रांसफर में भी परेशानी की शिकायत की। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इन सेवाओं में आई तकनीकी दिक्कतों का पूरा दायरा स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
एपल की किन सेवाओं पर पड़ा असर?
प्रभावित सेवाओं में एपल पे और एपल सपोर्ट भी शामिल हैं। हालांकि, एपल के आधिकारिक सिस्टम स्टेटस पेज पर इन सेवाओं को चालू बताया जा रहा था। कंपनी ने इस पेज पर तकनीकी व्यवधान को लेकर कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं दी।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस परेशानी का असर कितने यूजर्स पर पड़ा है। एपल की ओर से न तो तकनीकी खराबी की वजह बताई गई है और न ही सेवाएं पूरी तरह बहाल होने का कोई समय दिया गया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताई परेशानी 
कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परेशानी साझा की। एक यूजर ने लिखा कि एपल पे काम नहीं कर रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने आईक्लाउड और एपल अकाउंट में साइन-इन करने में आ रही दिक्कत बताई। यूजर के मुताबिक, आईफोन पर बार-बार अकाउंट का पासवर्ड दोबारा दर्ज करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन सत्यापन पूरा नहीं हो रहा था। स्क्रीन पर 'वेरिफिकेशन फेल्ड-एन अननोन एरर ऑकर्ड' का संदेश दिखाई दे रहा था।

एक अन्य यूजर ने भी इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि इससे काफी परेशानी हो रही है। यूजर्स एपल के आधिकारिक सिस्टम स्टेटस पेज पर जाकर सेवाओं की स्थिति और कंपनी की ओर से जारी होने वाले नए अपडेट देख सकते हैं।


एपल से पहले माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं हुई थीं ठप
हाल के दिनों में बड़ी टेक कंपनियों की सेवाओं में तकनीकी व्यवधान की यह दूसरी घटना है। इससे पहले पिछले सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक की सेवाएं भी बड़े स्तर पर प्रभावित हुई थीं। इसके एक दिन पहले जेपी मॉर्गन चेस में तकनीकी समस्या के कारण बैंकिंग सेवाओं में भी दिक्कत आई थी। इससे ऑनलाइन बैंकिंग तक पहुंच प्रभावित हुई और दूसरे बैंकों से जुड़े कुछ लेनदेन में देरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed