{"_id":"6b0965ea7a5cbe7d1d0e2681","slug":"altman-asked-jony-ive-to-build-an-ai-device-for-openai-tony-fadell-explains-apple-privacy-limits-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल की प्राइवेसी से परेशान ऑल्टमैन: अब बना रहे खुद का AI डिवाइस, ग्राहकों से डेटा क्यों जुटाना चाहती है कंपनी?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एपल की प्राइवेसी से परेशान ऑल्टमैन: अब बना रहे खुद का AI डिवाइस, ग्राहकों से डेटा क्यों जुटाना चाहती है कंपनी?
Fri, 27 Nov 2026 04:44 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:44 PM IST
सार
- OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और आईफोन के पूर्व डिजाइनर जॉनी आइव मिलकर एक नया फिजिकल AI डिवाइस तैयार कर रहे हैं।
- आईफोन की प्राइवेसी पाबंदियों के कारण ChatGPT को यूजर के पूरी जानकारी नहीं मिल रही थी।
- कंपनी ऐसा हार्डवेयर तैयार करना चाहती है, जो कैमरा, GPS और सेंसर से यूजर डेटा जुटा सके।
विज्ञापन
OpenAI
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में क्रांति लाने के बाद अब OpenAI हार्डवेयर की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने इसके लिए एपल के पूर्व दिग्गज डिजाइनर जॉनी आइव (Jony Ive) के साथ हाथ मिलाया है। लेकिन सवाल यह है कि सॉफ्टवेयर में बादशाहत रखने वाली OpenAI को अपना खुद का फिजिकल डिवाइस बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?
एपल के पूर्व एग्जीक्यूटिव और 'फादर ऑफ iPod' के नाम से मशहूर टोनी फडेल ने इस राज से पर्दा उठाया है। लिस्बन में आयोजित वेब समिट के दौरान फॉर्च्यून से बात करते हुए फडेल ने बताया कि इसकी मुख्य वजह एपल की सख्त प्राइवेसी पाबंदियां हैं, जो ChatGPT को आईफोन के जरिए यूजर के आसपास की जानकारी जुटाने से रोकती हैं।
क्यों जरूरी है यूजर के आसपास का 'कॉन्टेक्स्ट'?
टोनी फडेल के मुताबिक, OpenAI को अपने खुद के प्रोडक्ट्स इसलिए बनाने पड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें स्मार्टफोन से जरूरी 'कॉन्टेक्स्चुअल इन्फॉर्मेशन' (संदर्भ से जुड़ी जानकारी) नहीं मिल पा रही है। उनका मानना है कि अपना हार्डवेयर होने से OpenAI माइक्रोफोन, कैमरा, जीपीएस (GPS) और अन्य सेंसर्स का सीधा इस्तेमाल कर सकेगा। इससे ChatGPT को यह समझने में मदद मिलेगी कि यूजर के आसपास क्या हो रहा है, जिससे वह ज्यादा तेज और सटीक जवाब दे पाएगा।
विज्ञापन
सैम ऑल्टमैन की क्या है सोच?
इस मुद्दे पर OpenAI ने सैम ऑल्टमैन के एक वीडियो का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे नया कंज्यूमर हार्डवेयर क्यों बनाना चाहते हैं। ऑल्टमैन के अनुसार, मौजूदा फोन और लैपटॉप उन इंटरफेस के हिसाब से बने हैं जिन्हें इंसान देख और चला सकते हैं। जब कोई AI एजेंट इन स्क्रीन का इस्तेमाल करता है, तो उसे जानकारी तक पहुंचने के लिए पहले स्क्रीन पर दिख रही चीजों को समझना पड़ता है, जबकि एक समर्पित AI डिवाइस सीधे डेटा तक पहुंच सकता है।
बता दें कि जॉनी आइव ने अपनी डिजाइन कंपनी 'लवफ्रॉम' (LoveFrom) के जरिए ऑल्टमैन के साथ काम शुरू किया था। इसके बाद जुलाई 2025 में OpenAI ने आइव के हार्डवेयर स्टार्टअप 'io' का अधिग्रहण भी कर लिया, हालांकि आइव और लवफ्रॉम स्वतंत्र रूप से OpenAI के डिजाइन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
कैसा दिख सकता है OpenAI का यह नया डिवाइस?
टोनी फडेल ने इस बात का भी अंदाजा लगाया कि यह आगामी डिवाइस कैसा हो सकता है। उनके अनुसार, यह एक बिना स्क्रीन वाला (Screenless) कंपैनियन डिवाइस हो सकता है, जिसमें अपने सेंसर्स लगे होंगे। यह वाई-फाई या ब्लूटूथ के जरिए फोन या क्लाउड पर चल रहे AI एजेंट को डेटा भेज सकता है।
इसके अलावा, इसमें 'एज कंप्यूटिंग' (Edge Computing) की तकनीक भी देखने को मिल सकती है, जिससे छोटे और आसान AI टास्क दूर स्थित सर्वर पर जाने के बजाय पास के डिवाइस पर ही तेजी से पूरे हो जाएंगे। फडेल ने संभावना जताई कि यह डिवाइस एक पेंडेंट (लॉकेट), पेन या स्पीकर के रूप में हो सकता है, जिसका मुख्य मकसद सिर्फ यूजर की गतिविधियों और माहौल को बेहतर ढंग से समझना होगा।