Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students will learn to tackle digital challenges; special classes on AI and cybersecurity will be held in coll

हिमाचल: डिजिटल चुनौतियों से निपटना सीखेंगे विद्यार्थी, कॉलेजों में लगेंगी एआई और साइबर सुरक्षा की विशेष कक्ष

Fri, 20 Nov 2026 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 05:42 PM IST
सार

तकनीक के तेजी से बदलते दौर में हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा और डिजिटल सेफ्टी की बारीकियों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
Students will learn to tackle digital challenges; special classes on AI and cybersecurity will be held in coll
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

डिजिटल तकनीक के तेजी से बदलते दौर में हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा और डिजिटल सेफ्टी की बारीकियों से रूबरू होंगे। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, साइबर खतरों और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान ये व्याख्यान करवाने के लिए जालंधर की निजी संस्था थ्रेड सिक्योरिटी को आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। अब संस्था के प्रतिनिधि अलग-अलग कॉलेजों में पहुंचकर विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे। इन विशेष व्याख्यानों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी बदलावों के अनुरूप तैयार करना और उन्हें डिजिटल दुनिया की चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाना है। व्याख्यानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल सेफ्टी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने के तरीकों जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, पहचान की चोरी और निजी डाटा के दुरुपयोग जैसी घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह समझाया जाएगा कि इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे किया जाए। विशेषज्ञ उन्हें साइबर अपराधों के संभावित तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के उपायों से अवगत करवाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने विशेषज्ञ व्याख्यानों के आयोजन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। संबंधित कॉलेज के प्राचार्य की पूर्व अनुमति के बिना संस्था किसी भी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकेगी। व्याख्यान की तारीख और समय भी संबंधित प्राचार्य के परामर्श से ही निर्धारित किए जाएंगे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इन कार्यक्रमों के कारण कॉलेजों में नियमित पढ़ाई, परीक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed