Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम: वरना एक झटके में टूट सकते हैं कार के वाइपर, जान लें पांच जरूरी टिप्स

Wed, 18 Nov 2026 07:01 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 18 Nov 2026 07:01 AM IST
सार

  • सर्दियों में वाइपर ब्लेड चिपक सकते हैं।
  • जल्दबाजी में वाइपर चलाना पड़ सकता है भारी।
  • रात में वाइपर ब्लेड ऊपर उठाकर रखें।
  • डिफॉगर से विंडशील्ड की ओस हटाएं।

विज्ञापन
Winter Car Care, 5 Easy Tips Protect Your Windshield Wipers
कार केयर टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
सर्दी दस्तक दे चुकी है। इस मौसम में सुबह कार स्टार्ट करते ही वाइपर चलाने की आदत आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। दरअसल, रात में गिरने वाली ओस और पाले की वजह से वाइपर की रबर ब्लेड विंडशील्ड से चिपक जाती हैं। ऐसे में बिना जांच किए वाइपर चलाने पर रबर फट सकती है और वाइपर मोटर को भी नुकसान पहुंच सकता है। इतना ही नहीं, खराब वाइपर विंडशील्ड पर खरोंच डालने के साथ ड्राइविंग के दौरान विजिबिलिटी भी कम कर सकते हैं। हालांकि, कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप सर्दियों में वाइपर को खराब होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच आसान तरीके, जिनसे आप अपनी कार के विंडशील्ड वाइपर की देखभाल कर सकते हैं।


सर्दियों में क्यों जरूरी है वाइपर की देखभाल?
  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सर्दियों में कोहरा, ओस और पाला कार चलाने में कई तरह की परेशानियां पैदा करते हैं। इस मौसम में विंडशील्ड को साफ रखना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि सड़क पर साफ दिखाई देना सुरक्षित ड्राइविंग के लिए खास है।
  • ऐसे में विंडशील्ड वाइपर की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है,  लेकिन कम तापमान और नमी की वजह से वाइपर की रबर ब्लेड सख्त हो सकती हैं या कांच से चिपक सकती हैं।
  • सुबह जल्दबाजी में कार स्टार्ट करते ही वाइपर चलाने से ब्लेड फटने या वाइपर मोटर खराब होने का खतरा रहता है। खराब वाइपर कांच पर खरोंच डाल सकते हैं और ठीक से सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर दिखाई देना भी मुश्किल हो सकता है।
Trending Videos
Winter Car Care, 5 Easy Tips Protect Your Windshield Wipers
कार केयर टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
1. रात में वाइपर ब्लेड ऊपर उठाकर रखें
  • सर्दियों में रात के समय ओस और पाला गिरने से वाइपर ब्लेड विंडशील्ड के कांच से चिपक सकती हैं। सुबह जब आप वाइपर चलाते हैं, तो कांच से चिपकी रबर पर दबाव पड़ता है। इससे ब्लेड फटने या खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इससे बचने का आसान तरीका है कि रात में कार पार्क करते समय वाइपर को ऊपर की ओर उठा दें। ऐसा करने से ब्लेड विंडशील्ड के संपर्क में नहीं रहेंगी और उनकी रबर खराब होने की आशंका कम होगी।
Winter Car Care, 5 Easy Tips Protect Your Windshield Wipers
कार केयर टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
2. कार स्टार्ट करते ही वाइपर न चलाएं
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि सर्दियों की सुबह कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद वाइपर ऑन करने से बचना चाहिए। विंडशील्ड पर जमी ओस या धूल की परत वाइपर ब्लेड को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए वाइपर चलाने से पहले विंडशील्ड को साफ करना जरूरी है।
  • इसके लिए पहले कार का डिफॉगर ऑन करें या वॉशर फ्लूइड की मदद से कांच को गीला करें। इसके बाद ही वाइपर चलाएं। इससे ब्लेड पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Car Care, 5 Easy Tips Protect Your Windshield Wipers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
3. सादा पानी नहीं, एंटी-फ्रीज वॉशर फ्लूइड इस्तेमाल करें
  • सर्दियों में विंडशील्ड वॉशर टैंक में सिर्फ सादा पानी भरना सही नहीं है। इसकी जगह अच्छी क्वालिटी का एंटी-फ्रीज विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
  • यह फ्लूइड विंडशील्ड पर जमी चिकनाई और कोहरे की परत को साफ करने में मदद करता है। साथ ही, बहुत ज्यादा ठंड होने पर वॉशर सिस्टम की पाइप में पानी जमने से भी बचाता है। इसलिए सर्दियों में वॉशर टैंक में सही फ्लूइड का इस्तेमाल करना जरूरी है।
विज्ञापन
Winter Car Care, 5 Easy Tips Protect Your Windshield Wipers
कार केयर टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
4. हर हफ्ते करें सफाई
  • इतना ही नहीं, वाइपर ब्लेड पर धूल और नमी जमा होने से उनकी रबर पर गंदगी की परत बन जाती है। इससे वाइपर चलाते समय कांच ठीक से साफ नहीं होता और आवाज भी आने लगती है।
  • इस समस्या से बचने के लिए हफ्ते में एक बार वाइपर ब्लेड की सफाई करें। इसके लिए मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्के गुनगुने पानी या रबिंग अल्कोहल में भिगो लें। इसके बाद कपड़े से रबर ब्लेड को अच्छी तरह पोंछें।
  • इससे ब्लेड पर जमी गंदगी साफ होगी और रबर मुलायम बनी रहेगी। साथ ही, विंडशील्ड साफ करते समय आने वाली आवाज से भी राहत मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed