Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Airfares remain sky-high even after the festive season; tickets for flights from Lucknow to Mumbai and Del

यूपी: त्योहारों के बाद भी हवाई किराया आसमान पर, लखनऊ से मुंबई-दिल्ली की उड़ानों के टिकट हुए पांच गुना तक महंगे

Thu, 19 Nov 2026 08:55 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 19 Nov 2026 08:55 AM IST
सार

त्योहार खत्म होने के बाद भी लखनऊ से हवाई यात्रा महंगी बनी हुई है। यात्रियों की वापसी की भीड़ के चलते मुंबई का किराया 26,774 और दिल्ली का 8,216 रुपये तक पहुंच गया है। बेंगलुरु और अहमदाबाद की उड़ानों के टिकट भी महंगे हैं। ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग जारी है।

विज्ञापन
UP: Airfares remain sky-high even after the festive season; tickets for flights from Lucknow to Mumbai and Del
हवाई सफर हुआ महंगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली, भैया दूज और छठ जैसे त्योहारों के संपन्न होने के बावजूद, विमानों का किराया कम होने का नाम नहीं ले रहा है। त्योहारों के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के चलते लखनऊ से मुंबई और दिल्ली जाने वाली उड़ानों के टिकटों की कीमतों में पांच गुना तक की वृद्धि देखी जा रही है। मुंबई का हवाई किराया 26,774 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दिल्ली का टिकट 8,216 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन


नवंबर में त्योहारों का सिलसिला शुरू होने से पहले ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। ऐसे में, बड़ी संख्या में लोगों ने विमान यात्रा का विकल्प चुना। त्योहार नजदीक आने के साथ ही उड़ानों की बुकिंग में तेजी आई और किराए भी चढ़ते गए। अब पर्व संपन्न होने के बाद यात्रियों की वापसी का सिलसिला जारी है, जिसके कारण हवाई किराये में राहत नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

26,774 रुपये तक मुंबई की उड़ानों का किराया

ट्रैवल एजेंसी संचालकों के अनुसार, त्योहारों के बाद भी वापसी के लिए टिकटों की बुकिंग तेजी से हो रही है। मांग अधिक होने के कारण किराये में कमी नहीं आई है। उनका अनुमान है कि अगले एक से दो सप्ताह में किराया सामान्य हो सकता है। आम दिनों में लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट पांच से छह हजार रुपये में मिल जाता है, लेकिन फिलहाल यह पांच गुना तक महंगा है। वहीं, दिल्ली का किराया भी सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना तक बढ़ा हुआ है।

 

विज्ञापन

मुंबई, बेंगलुरु का किराया भी आसमान पर

लखनऊ से मुंबई की सीधी उड़ानों में अकासा एयर का किराया 26,774 रुपये तक पहुंच गया है। इंडिगो का टिकट 25,071 और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 24,599 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली सीधी उड़ानों में एयर इंडिया का किराया 8,216 रुपये, इंडिगो का 7,753 और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 6,411 रुपये चल रहा है। 

बेंगलुरु जाने वाली उड़ानों में एयर इंडिया का किराया 25,914 रुपये, इंडिगो का 19,750, अकासा एयर का 16,267 और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 15,732 रुपये तक पहुंच गया है। लखनऊ से अहमदाबाद की सीधी उड़ानों में एयर इंडिया का टिकट 29,733 और इंडिगो का 24,142 रुपये में मिल रहा है। वहीं, कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान का किराया 7,972 और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 15,785 रुपये है।

 

विज्ञापन

ट्रेनों में अब भी वेटिंग

त्योहार बाद भी ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए जूझना पड़ रहा है। गोमती एक्सप्रेस में करीब 40 वेटिंग है। तेजस एक्सप्रेस में 13 और शताब्दी एक्सप्रेस में 46, लखनऊ मेल की स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग क्रमशः 122 और 65 वेटिंग पहुंच गई है। मुंबई रूट की पुष्पक एक्सप्रेस में स्लीपर की 82 और थर्ड एसी की 80 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस और गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed