Live
IPL 2027 Retention Live: सभी 10 टीमें आज जारी करेंगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, क्या होंगे चौंकाने वाले फैसले?
{"_id":"6afc1a73fe8c7c4c2c01b110","slug":"ipl-2027-retention-live-check-full-list-of-players-retained-released-by-all-10-teams-big-trades-rr-csk-mi-2026-11-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"IPL 2027 Retention Live: सभी 10 टीमें आज जारी करेंगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, क्या होंगे चौंकाने वाले फैसले?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Tue, 17 Nov 2026 04:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:50 PM IST
खास बातें
IPL 2027 Players Retention Live Updates in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी आज रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि कोई बड़ा नाम रिलीज होता या है नहीं। आइए जानते हैं पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
आईपीएल रिटेंशन
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
04:50 PM, 17-Nov-2026
IPL 2027 Retention Live: प्रशांत वीर होंगे रिलीज?
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) प्रशांत वीर को रिलीज कर सकता है। सीएसके ने पिछले साल नीलामी में प्रशांत को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।04:46 PM, 17-Nov-2026
IPL 2027 Retention Live: कैसा रहा माही का आईपीएल करियर?
धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मुकाबले खेले और 38.30 की औसत से 5,439 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.45 रहा। उनके नाम 24 अर्धशतक, 264 छक्के और नाबाद 84 रन का सर्वोच्च स्कोर दर्ज है। खास बात यह है कि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने और फिनिशर की भूमिका निभाने के बावजूद धोनी अपने आईपीएल करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके।
विज्ञापन
04:21 PM, 17-Nov-2026
IPL 2027 Retention Live: गुजरात से जुड़े हर्षल
आईपीएल में दो बार पर्पल कैप जीत चुके भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अब गुजरात टाइटंस की जर्सी में नजर आएंगे। गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से हर्षल पटेल को ट्रेड किया। इस ट्रेड के तहत हर्षल पटेल चार करोड़ रुपये की फीस में गुजरात की टीम का हिस्सा बनेंगे।03:41 PM, 17-Nov-2026
IPL 2027 Retention Live: शमी राजस्थान में शामिल
लखनऊ सुपरजाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ट्रे़ड डील हुई है। इसके तहत मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए हैं। वहीं, सैम करन अब लखनऊ सुपरजाएंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। शमी को लखनऊ ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अब आठ करोड़ रुपये की सैलरी पर राजस्थान में शामिल हुए हैं। सिद्धार्थ 75 लाख रुपये की मौजूदा रकम पर ही राजस्थान से जुड़े हैं। सैम करन भी अपनी मौजूदा फीस 2.4 करोड़ रुपये में लखनऊ में शामिल हुए हैं।🚨 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨 Mohd Shami and M. Siddharth traded to @rajasthanroyals, Sam Curran traded to @LucknowIPL. More Details 🔽 | #TATAIPL https://t.co/Y6bdr1YXma
— IndianPremierLeague (@IPL) November 17, 2026
03:00 PM, 17-Nov-2026
IPL 2027 Retention Live: धोनी का आईपीएल से संन्यास
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले सीएसके ने धोनी की नई भूमिका का खुलासा किया है। धोनी अब सीएसके के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन वह आईपीएल में खेलते थे। धोनी चोट के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन उन्होंने अगले सीजन से पहले आईपीएल भी छोड़ने का फैसला कर लिया। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार खिताब जिताया है। माही के फैंस के लिए निराशा की बात यह है कि अब वह उन्हें मैदान पर खेलते हुए नहीं देख सकेंगे। धोनी आईपीएल की शुरुआत से यानी 2008 से ही इस लीग का हिस्सा थे।OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛 A once-in-a-lifetime player. A new role. A bond that lasts forever 💛 Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings! Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning. From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home. Read more : https://t.co/YKsoHYE51A #WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
02:46 PM, 17-Nov-2026
IPL 2027 Retention Live: कब होनी है नीलामी
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। इससे पहले रिटेंशन, प्लेयर रजिस्ट्रेशन और ऑक्शन लिस्ट से जुड़ी कई अहम तारीखें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:46 PM, 17-Nov-2026
IPL 2027 Retention Live: ट्रेड विंडो खुला
इस बार रिटेंशन को लेकर खासा रोमांच है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी बदल ली है। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी टीम अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है और किन खिलाड़ियों को रिलीज करती है।02:45 PM, 17-Nov-2026
IPL 2027 Retention Live: आज के डेडलाइन
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। यानी मंगलवार को सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी।02:38 PM, 17-Nov-2026
