Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Defective transformers replaced within two hours in cities and four hours in villages; DHBVN MD issues orders

हिसार: शहरों में दो और गांवों में चार घंटे में बदले जाएंगे खराब ट्रांसफार्मर, डीएचबीवीएन एमडी ने जारी किए आदेश

Wed, 25 Nov 2026 09:10 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 25 Nov 2026 09:10 AM IST
सार

डीएचबीवीएन अब शहरों में 2 घंटे और गांवों में 4 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदलेगा। एमडी विक्रम सिंह ने बिजली चोरी के मामलों में 3 महीने के अंदर कोर्ट में चालान पेश करने, बकाया वसूली के लिए लैंड रेवेन्यू एक्ट लागू करने और एक साल में सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Defective transformers replaced within two hours in cities and four hours in villages; DHBVN MD issues orders
डीएचबीवीएन - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजली आपूर्ति में सुधार और उपभोक्ताओं की परेशानी कम करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने खराब ट्रांसफार्मर बदलने की समयसीमा तय की है। अब शहरों में दो घंटे और गांवों में चार घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक सब-डिविजन में ट्रांसफार्मर बैंक और कार्यशील मोबाइल ट्रॉली उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन


एमडी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को पर्याप्त वाहन और मोबाइल ट्रांसफार्मर रखने के आदेश दिए हैं। किसानों को ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए वाहन नहीं मंगवाने पड़ेंगे। गर्मी और धान के सीजन में ठेकेदारों व वाहनों की अतिरिक्त व्यवस्था भी होगी। बिजली मंत्री अनिल विज 9 दिसंबर को दोनों बिजली निगमों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इससे पहले एमडी ने अधिकारियों को प्रदर्शन मानकों में सुधार और निर्धारित लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सब-स्टेशनों का अपग्रेडेशन और बाढ़ व जलभराव से बचाव के काम प्राथमिकता से होंगे। जलभराव की स्थिति में वैकल्पिक स्रोतों से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। मिसिंग लाइटनिंग अरेस्टर, अर्थिंग और जीओ स्विच के लंबित कार्य भी पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने में कोर्ट में पेश करना होगा चालान
बिजली चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के तीन महीने के भीतर चालान न्यायालय में पेश करना होगा। पुराने लंबित मामलों का एक महीने में निपटारा करने के निर्देश हैं। विजिलेंस विंग को पहली बार अपराध, कंपाउंडिंग और दोबारा अपराध करने वाले उपभोक्ताओं का अलग रिकॉर्ड रखने को कहा गया है। स्थायी रूप से कनेक्शन कटवा चुके उपभोक्ताओं से बकाया राशि लैंड रेवेन्यू एक्ट के तहत वसूली जाएगी। इसके लिए नोटिस जारी होंगे और तहसीलदारों के माध्यम से कार्रवाई होगी।

पीडीसीओ परिसरों का होगा सत्यापन
स्थायी रूप से डिस्कनेक्ट परिसरों की जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनेगी। अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारी तय होगी। ऐसे परिसर में दूसरा कनेक्शन मिलने पर तत्काल काटा जाएगा।


सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल
सभी सरकारी भवनों पर एक साल में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन सर्कलों को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा को इस योजना में देश में प्रथम स्थान दिलाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed