Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in building in Lajpat Nagar area of Delhi

दिल्ली में हादसा: लाजपत नगर की एक इमारत में लगी आग, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Thu, 19 Nov 2026 12:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

Lajpat Nagar Fire News: दिल्ली के लाजपत नगर इलाके मेंं एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली है। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
Fire breaks out in building in Lajpat Nagar area of Delhi
दमकल कर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आई है। लाजपत नगर-II स्थित जी-5 बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताा कि लाजपत नगर-II की जी-5 बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया। घटना के दौरान कुछ लोग फंसे हुए थे। जिन्हें
विज्ञापन

 सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

हादसे में एक शख्स की मौत
आग बताय कि हादसे में गौरव नाम के एक कर्मचारी को बेसमेंट से बचाया गया और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रेम सिंह शर्मा नाम के एक अन्य कर्मचारी को जलने की चोटें आईं और उन्हें सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मंजिला इमारत में लगी आग
यह चार मंजिला इमारत है, जिसके बेसमेंट में मिलान क्राफ्ट वर्क्स नामक एक कार्यालय/मीडिया हाउस स्थित है, जिसका संचालन बिल्डिंग के मालिक द्वारा किया जाता है। ऊपरी मंजिलों पर मालिक के रिश्तेदार और अन्य निवासी रहते हैं।


हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग लगने के समय बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था, संभवतः आग से सुरक्षा उपकरण लगाने के संबंध में। दो श्रमिकों के मिलान क्राफ्ट वर्क्स के उपरोक्त दो कर्मचारियों की उपस्थिति में वेल्डिंग कार्य में लगे होने की सूचना है। आग से सुरक्षा उपकरण लगाने वाले श्रमिकों की आपूर्ति करने वाले उनके ठेकेदार को आगे की सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed