Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   White tiger tejas arrives at dehradun zoo CM Dhami opens new enclosure college students to get free entry

देहरादून: चिड़ियाघर में तेजस की एंट्री, बच्चों के लिए बना आकर्षण, मुख्यमंत्री धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण

Thu, 19 Nov 2026 12:04 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

मालसी स्थित देहरादून चिड़ियाघर में अब पर्यटक सफेद बाघ को भी देख सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण किया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी चिड़ियाघर में निशुल्क प्रवेश की घोषणा की गई।

विज्ञापन
White tiger tejas arrives at dehradun zoo CM Dhami opens new enclosure college students to get free entry
देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण किया। उन्होंने बाघ को पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफेद बाघ के आने से चिड़ियाघर का आकर्षण बढ़ेगा। यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों को देखने का नया अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां हर साल करीब 8.50 लाख पर्यटक आते हैं और इससे सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड में पहली बार इस तरह का सफेद बाघ लाया गया है। इससे पहले भी चिड़ियाघर में दूसरी प्रजाति के दो बाघ लाए गए थे, जिनसे पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। प्रदेश को हर साल विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विकास कार्यों के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। राज्य सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाकर विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के अधिक वन क्षेत्र वाले प्रमुख राज्यों में शामिल है। यहां की वन संपदा और जैव विविधता महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वन्यजीवों को बचाने के साथ ही नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी जरूरी है। देहरादून चिड़ियाघर जैसे केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का केंद्र है चिड़ियाघर

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर केवल पर्यटन का केंद्र नहीं है, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी है। यहां आने वाले बच्चों और युवाओं को वन्यजीवों, वनों की जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पहले चिड़ियाघर में बच्चों के लिए निशुल्क भ्रमण की व्यवस्था की गई थी। इसका सकारात्मक असर देखने को मिला है। इस पहल से बच्चों को वन्यजीवों के बारे में जानने और प्रकृति व पर्यावरण से उनके संबंध को समझने का मौका मिला है।



ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत में लौटा जोश, बोले-मेरी यात्रा को लेकर छाया कुहासा छंट गया

कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मिलेगी निशुल्क प्रवेश की सुविधा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब देहरादून चिड़ियाघर में कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण से जुड़े विषयों की व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वे भविष्य में राज्य और देश के विकास के साथ प्रकृति के संरक्षण में भी योगदान दे सकेंगे।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed