Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Goods train pelted with stones in Bettiah; a stone struck the loco pilot in the engine

बिहार: बेतिया में मालगाड़ी पर पथराव, इंजन में बैठे लोको पायलट के हाथ में लगा पत्थर, चार संदिग्ध हिरासत में

Mon, 23 Nov 2026 09:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Nov 2026 09:38 AM IST
सार

बेतिया में हरिनगर और चमुआ रेलवे स्टेशन के बीच रविवार देर शाम असामाजिक तत्वों ने मालगाड़ी पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से लोको पायलट यूके यादव घायल हो गए। आरपीएफ ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
Bihar: Goods train pelted with stones in Bettiah; a stone struck the loco pilot in the engine
शीशा चकनाचूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले में हरिनगर और चमुआ रेलवे स्टेशन के बीच रविवार देर शाम मोतिहारी की ओर जा रही एक मालगाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में मालगाड़ी चला रहे लोको पायलट यूके यादव के हाथ में पत्थर लगने से वह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल रेलकर्मी को उपचार के लिए नरकटियागंज लाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम हरकत में आई और संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन

मालगाड़ी पर असामाजिक तत्वों का हमला

विज्ञापन

यह घटना उस समय हुई जब मोतिहारी जा रही मालगाड़ी हरिनगर और चमुआ स्टेशन के मध्य से गुजर रही थी। उसी दौरान अज्ञात तत्वों ने ट्रेन को निशाना बनाकर पथराव कर दिया। एक पत्थर सीधे इंजन के भीतर पहुंचकर संचालन संभाल रहे लोको पायलट यूके यादव के हाथ में जा लगा। इस हमले से चालक के हाथ में चोट आई। चोट लगने के बाद तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद पीड़ित रेल चालक को इलाज के लिए नरकटियागंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल की जांच और कार्रवाई

स्टेशन प्रबंधक मो. कलीम ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चलती मालगाड़ी पर पत्थर फेंका था, जो लोको पायलट को लगा और वह चोटिल हो गए। वहीं आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल मामले की गहनता से जांच कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। आरपीएफ की टीम पत्थर फेंकने वाले की पहचान करने तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed