Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric Land Rover Defender Coming 2027, When Launch India?

इलेक्ट्रिक अवतार में आनें काे तैयार है नई डिफेंडर: 2027 में ग्लोबल डेब्यू, भारत में कब होगी लॉन्च? जानें सबकुछ

Tue, 17 Nov 2026 09:29 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 17 Nov 2026 09:29 AM IST
सार

  • 2027 में हो सकता है ग्लोबल डेब्यू।
  • हेलवुड प्लांट में होगा प्रोडक्शन।
  • नए EMA प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार।
  • डिफेंडर स्पोर्ट हो सकता है नाम।

विज्ञापन
Electric Land Rover Defender Coming 2027, When Launch India?
इलेक्ट्रिक डिफेंडर - फोटो : landrovers

विस्तार

लैंड रोवर डिफेंडर अब इलेक्ट्रिक अवतार में आने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि 2027 में इसे ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। नई इलेक्ट्रिक SUV को ब्रिटेन में जगुआर लैंड रोवर (JLR) के हेलवुड प्लांट में बनाया जाएगा। यह कंपनी के नए इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप मिलने की उम्मीद है। वहीं, इसका जाना-पहचाना बॉक्सी डिजाइन भी बरकरार रह सकता है। भारत में इसे 2028 के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है। आइए जानते हैं कि इलेक्ट्रिक डिफेंडर में क्या कुछ खास मिल सकता है और इसकी भारत में एंट्री कब होगी।

विज्ञापन


कब आ सकती है यह इलेक्ट्रिक कार?

  • कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक डिफेंडर को लेकर जानकारी दी है। कंपनी ने साफ किया है कि इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2027 में ग्लोबल स्तर पर पेश किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन ब्रिटेन में कंपनी की हेलवुड फैसिलिटी में होगा। इसी प्लांट में इलेक्ट्रिफाइड रेंज रोवर GT का भी निर्माण किया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • जेएलआर ने अपने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजों में इलेक्ट्रिक डिफेंडर के आने की पुष्टि की है। यह कंपनी की इलेक्ट्रिफिकेशन योजना का एक बड़ा हिस्सा है। इसके आने से डिफेंडर परिवार में एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हो जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


क्या होगा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम?

  • हालांकि कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि मार्केट में इसे डिफेंडर स्पोर्ट नाम से उतारा जाएगा।
  • अगर ऐसा होता है तो यह एसयूवी मौजूदा डिफेंडर रेंज में डिफेंडर 90, 110 और 130 से नीचे रखी जाएगी। यानी यह डिफेंडर परिवार का छोटा मॉडल हो सकता है।

क्या लुक में होगा कोई बदलाव?

  • इलेक्ट्रिक होने के बावजूद नई डिफेंडर का पहचान वाला चौकोर यानी बॉक्सी डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है। कंपनी इसके ओवरऑल आकार और बनावट में बड़े बदलाव नहीं कर सकती है।
  • हालांकि, पहले सामने आई झलकियों से संकेत मिले हैं कि इलेक्ट्रिक मॉडल का डिजाइन मौजूदा डिफेंडर के मुकाबले ज्यादा एयरोडायनामिक हो सकता है। इसमें कुछ नए डिजाइन एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं, जिनमें फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, पतली LED लाइट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इन बदलावों से एसयूवी को इलेक्ट्रिक मॉडल के हिसाब से नया लुक मिल सकता है। साथ ही इसकी पुरानी पहचान भी बनी रह सकती है।


केबिन में मिलेंगे नए फीचर्स और प्रीमियम टच

  • नई इलेक्ट्रिक डिफेंडर के इंटीरियर को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि इसके केबिन में खास अपहोल्स्ट्री और नए ट्रिम मटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • इसके अलावा केबिन में कुछ नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसका इंटीरियर सिंपल और मिनिमलिस्टिक डिजाइन वाला हो सकता है। यानी केबिन में जरूरत के हिसाब से फीचर्स और साफ-सुथरा डिजाइन देखने को मिल सकता है।
  • साथ ही मैकेनिकल तौर पर इलेक्ट्रिक डिफेंडर को कंपनी एक स्वतंत्र मॉडल के रूप में विकसित करेगी। यह जेएलआर के नए इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
  • इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप मिलने की उम्मीद है। इस सिस्टम में आगे और पीछे दोनों एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती हैं, जिससे चारों पहियों को पावर मिल सकेगी। हालांकि, इसकी बैटरी की क्षमता, ड्राइविंग रेंज और मोटर से जुड़ी दूसरी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं।


ऑफ-रोड क्षमता पर क्या होगा असर?

  • डिफेंडर अपनी ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक मॉडल में भी इस पहचान को बनाए रखना कंपनी के लिए खास होगा।
  • हालांकि, इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म में बैटरी की जगह और पूरे प्लेटफॉर्म का लेआउट एसयूवी के ऑफ-रोड हार्डवेयर को प्रभावित कर सकता है। इसका असर नई डिफेंडर की ऑफ-रोड क्षमता पर किस तरह पड़ेगा, इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है।


भारत में कब लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक डिफेंडर?

  • जेएलआर ने इलेक्ट्रिक डिफेंडर के 2027 में ग्लोबल डेब्यू की पुष्टि की है, लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 के आर में कंपनी के हेलवुड प्लांट में इस एसयूवी का प्रोडखिक्शन शुरू हो सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक डिफेंडर भारत में 2028 के आसपास दस्तक दे सकती है। फिलहाल भारतीय लॉन्च की तारीख और कीमत को लेकर इंतजार करना होगा। कंपनी की ओर से इन दोनों जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed